मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस ’’के अवसर पर बैण्ड दल द्वारा किया गया राष्ट्र भक्ति गीतो की धुनों का प्रदर्शन
जबलपुर संवाददाता: मान्नीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार आज दिनॉक 16 दिसम्बर 2024 केा ‘‘मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस ’’ के अवसर पर जिला जबलपुर स्थित कर्पोरेशन चौक पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर, जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह , पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर अतुल सिंह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति में 6 वीं वाहिनी वि.स.बल के बैण्ड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, तथा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment